मोदी सरकार ने मरीजों को दी राहत, शुगर समेत 39 दवाइयां की सस्ती 

मोदी सरकार ने मरीजों को दी राहत, शुगर समेत 39 दवाइयां की सस्ती 

मोदी सरकार ने मरीजों को दी राहत, शुगर समेत 39 दवाइयां की सस्ती 

नई दिल्ली। केन्द्र की मोदी सरकार ने मरीजों को राहत देते हुए दर्द, शुगर समेत 39 दवायां सस्ती कर दी हैं। बता दें ‎कि देश में कोरोना महामारी के बाद दवाओं के दाम और मेडिकल का खर्च दोगुने से भी ज्यादा बढ़ गया है। ऐसे में आम लोग परेशान थे। लेकिन अब मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लेकर शुगर, दर्द, बुखार, हार्ट, जोड़ों के दर्दनीवारक तेल, इन्फेक्शन की दवाएं सस्ती कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने 39 फॉर्मुलेशन के दाम तय किए हैं। इसके साथ ही 4 स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी मिली है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अंतरिम बजट पेश करने से पहले लोगों को इस मोर्चे पर काफी उम्मीद थी। ‎मिली जानकारी के मुता‎बिक नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइज़िंग ऑथारिटी ने दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए 39 फ़ॉर्म्यूलेशन के दाम तय किए हैं। एनपीपीए ने बताया है कि इसमें डायबिटीज, पेन किलर, बुखार और हार्ट, जोड़ो के दर्द की दवा अब सस्ती होगी। इसके इलावा चार स्पेशल फीचर उत्पादों को भी मंजूरी दे दी गई है। नोटिफिकेशन में लिखा है कि ‘भारत सरकार के रसायन और उर्वरक मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार ‎लिस्ट में शा‎मिल दवाइयों के अधिकतम खुदरा मूल्य नियत कर ‎दिए हैं