Farmer Protest: किसानों के दिल्ली कूच के चलते बॉर्डर पुलिस प्रशासन व्यस्त

Farmer Protest: किसानों के दिल्ली कूच के चलते बॉर्डर पुलिस प्रशासन व्यस्त

Farmer Protest:  किसानों के दिल्ली कूच के चलते बॉर्डर पुलिस प्रशासन व्यस्त

नई दिल्ली।Farmer Protest: किसानों के दिल्ला कूच के चलते बाकी घटनाएं नजरअंदाज हो रही है। शहर में  गैंगवॉर, मर्डर, लूटपाट समेत कई केस है। जो अनसुलझे हैं। जिनके सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। नजफगढ़ डबल मर्डर से लेकर मोहन गार्डन में जूलर से करीब 50 लाख के माल की लूट जैसे केस पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान की वजह से स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच और जिलों के ऑपरेशंस यूनिट्स के अफसर और स्टाफ भी बॉर्डर पर है। इसलिए सनसनीखेज केस में शामिल रहे बदमाशों की धर-पकड़ बढ़ी हुई है। किसानों के दोबारा दिल्ली कूच करने के आह्वान के बाद मंगलवार से दिल्ली पुलिस प्रशासन में फिर से हलचल तेज हो गई। पिछली बार ज्यादा जोर हरियाणा से सटे बॉर्डरों पर था। लेकिन अबकी बार पश्चिमी यूपी से लगने वाली सीमाओं पर भी ज्यादा चौकसी पर जोर है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत की तरफ से भी दिल्ली कूच करने के संकेत मिलने के बाद सभी यूनिट्स के बाकी स्टाफ को भी रिजर्व में रहने को कहा गया है। इससे स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच समेत सभी यूनिट्स ने बचे हुए स्टाफ की भी लिस्ट बनानी शुरू कर दी है। जिन्हें अलर्ट पर रहने को कहा गया है। एक पुलिस अफसर ने बताया कि किसी भी केस को सॉल्व करने के लिए पूरी टीम की जरूरत होती है, जो हर समय केस पर फोकस रह सके। बॉर्डर पर ड्यूटी लगने से टीमें बिखर गई हैं और बचे हुए भी अलर्ट रखे गए हैं।