Delhi Water Bill Scheme: दिल्ली में वाटर बिल सेटलमेंट पर कांग्रेस- आप साथ
Delhi Water Bill Scheme: दिल्ली में वाटर बिल सेटलमेंट पर कांग्रेस- आप साथ
नई दिल्ली।Delhi Water Bill Scheme: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर पानी के बढ़े बिलों से लोगों को राहत देने के लिए कल सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस बैठक में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ-साथ दिखीं। वहीं भाजपा ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सीएम ने जनता से जुड़े इस बड़े मुद्दे पर चर्चा के लिए भाजपा और कांग्रेस को आमंत्रित किया था। कांग्रेस की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और हारून यूसूफ बैठक में शामिल हुए और उन्होंने जल बोर्ड की इस वन टाइम सेटलमेंट स्कीम का समर्थन किया। बैठक में जल मंत्री आतिशी और शहरी विकास मंत्री सौरभ भारद्वाज ने विस्तार से इस स्कीम के बारे में बताया। इस दौरान सीएम ने कहा कि भाजपा का बैठक में शामिल न होना यह दिखाता है। कि वो स्कीम के खिलाफ है। जबकि इसे लागू होने से 90 प्रतिशत लोगों का बिल माफ हो जाएगा। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा स्कीम को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रही है। हमने एलजी साहब से बात की।सदन में मामला उठाया, संकल्प पास किया। फिर भी स्कीम कैबिनेट में नहीं आ पाई है। वहीं, लवली ने कहा कि हमने मुख्यमंत्री को अपना सुझाव दे दिया है। कांग्रेस दिल्ली वालों को राहत देने वाले सरकार के हर कदम का समर्थन करेगी। इस दौरान जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सोमनाथ भारती भी मौजूद रहे।
Newsdesk