Bihar Poster War: सरकार बदलते पोस्टर वार हुआ शुरु, 'कुर्सी के लिए झुक गए नीतीश पर लालू झुकेगा नहीं'
Bihar Poster War: सरकार बदलते पोस्टर वार हुआ शुरु, 'कुर्सी के लिए झुक गए नीतीश पर लालू झुकेगा नहीं'
पटना।Bihar Poster War: बिहार में एक बार फिर पोस्टर को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। एनडीए की नई सरकार बनने के राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में लालू प्रसाद यादव के पीछे ईडी सीबीआई से लेकर कई एजेंसी लगी हुई है, और झुकाने की कोशिश कर रही है, लेकिन लालू प्रसाद यादव झुकने वाले नहीं है। वहीं इस पोस्टर में पीएम मोदी और नीतीश कुमार की लगाई गई है।जिसमें लिखा गया है कि नीतीश कुर्सी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते है।
आपको बता दें कि दो दिनों से हो रही ईडी की कार्रवाई को लेकर राजद खेमे में काफी नाराजगी है। राजद कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाया गया है, जिसमें लिखा है झुकेगा नहीं, हुजूर मैं कुर्सी के लिए कुछ भी करेगा। इस पोस्ट के जरिए यह बताया गया है। कि कहीं ना कही ईडी की कार्रवाई से राजद खेमे में नाराजगी है, और इस पोस्ट के जरिए ईडी और सीबीआई और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया गया है। आरएसएस को भी इसमें दर्शाया गया है। इस पोस्टर में लालू प्रसाद यादव की बड़ी सी तस्वीर इस पोस्ट में लगाई गई है, और रस्सी से बांधकर उन्हें खींचा जा रहा। सीबीआई ,ईडी पीएमओ, तमाम लोग लालू प्रसाद यादव को खींच रहे हैं, लेकिन लालू प्रसाद यादव थोड़ा भी नहीं झुक रहें हैं। इसी पोस्ट के जरिए यह बताया गया है। कि लालू प्रसाद यादव ना झुके हैं ना झुकेंगे।
Newsdesk