स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर, दो बच्चों और चालक की मौत 

स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर, दो बच्चों और चालक की मौत 

स्कूल वैन की ट्रक से टक्कर, दो बच्चों और चालक की मौत 

बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बरेली मथुरा मार्ग पर स्कूली वैन और मिनी ट्रक की टक्कर में दो बच्चों और चालक की मौत हो गई। जबकि छह अन्य बच्चे गंभीर रुप से घायल हो गए। 
जिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि कैप्टन गजराज सिंह मेमोरियल स्कूल के बच्चों को लेकर जा रही प्राइवेट स्कूल वैन की मंगलवार सुबह लगभग 9.45 बजे एक कैंटर से टक्कर हो गई। वैन पहले कैंटर गाड़ी से टकराई, उसके बाद पीछे से आ रही रोडवेज बस भी वैन से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर और उसके बेटे सहित दो बच्चों की मौके पर मौत हो गई है। गंभीर रूप से घायल छह बच्चों को बदायूं मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में वैन चालक उमेश (30), उसका 2 साल का बच्चा और एक अन्य 6 वर्ष के छात्र की मृत्यु हुई है। अन्य बच्चे मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए लाए गए हैं। वाहनों को सड़क से हटवा कर मार्ग सुचारू कर दिया गया है।