अनूपपुर में बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा तहस-नहस, अंदर बैठे तीन लोगों की मौत और पांच घायल

अनूपपुर में एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस और ऑटो रिक्शा की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। यह घटना बुधवार को स्टेट हाईवे अमरकंटक मार्ग में किरार घाटी के पहले सजहा के पास हुई। बस क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 9786 शहडोल से डिंडोरी जा रही थी, जबकि ऑटो क्रमांक एमपी 65 जेड बी 3401 सामने से आ रहा था।

अनूपपुर में बस की टक्कर से ऑटो रिक्शा तहस-नहस, अंदर बैठे तीन लोगों की मौत और पांच घायल

अनूपपुर में बुधबार को अमरकंटक रोड के पास एक तेज़ रफ़्तार यात्री बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था की, ऑटो में सवार तीन लोगो की मोके पर ही मौत हो गयी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिला और एक पुरुष शामिल हैं।  हादसे की सुचना मिलते ही पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुची जहाँ से घायलो और मृतकों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी हैं। 

जानकारी अनुसार शहडोल से डिंडोरी जा रही बस क्रमांक एमपी 18 जेड एफ 9786 जैसे ही सजहा गांव के समीप पर मोड़ पर पहुंची सामने से आ रहे ऑटो क्रमांक एमपी 65 जेड बी 3401 से टकरा गई। घटना इतनी भीषण थी की ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए।मौके पर ही ऑटो में सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मोहवती पती जगन्नाथ सिंह 40 वर्ष, रामकुमार पिता दशरथ सिंह 40 वर्ष और सूरजवती पति सुरेश सिंह 40 वर्ष शामिल हैं। ये सभी ग्राम बड़हर खोह के रहने वाले थे, जो अनूपपुर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान, कलेक्टर हर्षल पंचोली घायलों को देखने जिला अस्पताल पहुंचे।