Parliament Security Breach:"लोकसभा में सुरक्षा चूक, सांसदों ने जताई चिंता

Parliament Security Breach:"लोकसभा में सुरक्षा चूक, सांसदों ने जताई चिंता

Parliament Security Breach:"लोकसभा में सुरक्षा चूक, सांसदों ने जताई चिंता

Parliament Security Breach: लोकसभा कार्यवाही के दौरान दो लोगों की विजिटर गैलरी से सदन के भीतर कूदने के घटनाक्रम के बाद कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित करना पड़ा। दोपहर के लगभग एक बजे, विजिटर गैलरी से दो व्यक्तियों ने सदन में कूदा, जिनमें से एक व्यक्ति मेज को फांदते हुए आगे की ओर भाग रहा था। सुरक्षाकर्मियों और कुछ सांसदों ने त्वरित रूप से उन्हें घेर लिया और बाद में उन्हें पकड़ लिया गया।

सभापति राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि इस घटना के बाद कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया गया है। कुछ सांसदों का कहना है कि यह दो व्यक्ति किसी ऐसे पदार्थ को छोड़ने का प्रयास कर रहे थे, जिससे गैस फैल गई हो सकती है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद लोकसभा में सुरक्षा चूक पर समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने यह कहा, "यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था... जो भी लोग यहां आते हैं - चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं... सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।"

समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने बताया कि विजिटर गैलरी से दो व्यक्तियों ने लोकसभा कक्ष में कूदकर जूते से एक चीज निकाली, जिससे गैस फैलनी शुरू हो गई। उन्होंने कहा, "यह गैस कैसी थी, यह कोई जहरीली गैस तो नहीं थी. हमें संसद की सुरक्षा में भारी गंभीर खामी नजर आ रही है। इस तरह से तो कोई जूते में बम रखकर आ सकता है." हसन ने इस सुरक्षा चूक पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि इस पर विचार करने की जरूरत है और ऐसी घटना संसद की सुरक्षा में 2001 में हुए आतंकी हमले से जोड़ कर देखी जा रही है।