"Chhattisgarh Naxal Attack: शपथ ग्रहण समारोह से पहले नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान हुआ शहीद

"Chhattisgarh Naxal Attack: शपथ ग्रहण समारोह से पहले नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में एक जवान हुआ शहीद

"Chhattisgarh Naxal Attack: शपथ ग्रहण समारोह से पहले नक्सली हमला,  IED ब्लास्ट में एक जवान हुआ शहीद

Chhattisgarh Naxal Attack: नारायणपुर में शपथ ग्रहण से पहले एक नक्सली हमले की खबर आई है, जहां नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है, जबकि एक और जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में इस हमले के बावजूद विष्णु देव साय के साथ दो उपमुख्यमंत्री शपथ लेने के लिए तैयार हो रहे हैं, जो शाम चार बजे होने वाली है। शपथ ग्रहण की तैयारियों को पूरा कर लिया गया है।

आपको बता दें कि उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी आज शपथ ग्रहण करेंगे।  इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इस शपथ में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, जो मध्य प्रदेश से छत्तीसगढ़ रवाना होने वाले हैं।

यह शपथ ग्रहण समारोह शाम चार बजे राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा।