सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के CEO पद पर एक वर्ष के लिए कार्यकाल विस्तार मिला

सतीश कुमार को रेलवे बोर्ड के CEO पद पर एक वर्ष के लिए कार्यकाल विस्तार मिला

नई दिल्ली।

 केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा (IRMS) के सेवानिवृत्त अधिकारी सतीश कुमार को एक बार फिर रेलवे बोर्ड का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी यह पुनर्नियुक्ति एक वर्ष के लिए की गई है।

यह आदेश 1 सितंबर 2025 से लागू होगा और यह मौजूदा शर्तों एवं अनुबंध के आधार पर प्रभावी रहेगा।

सतीश कुमार, जो भारतीय रेलवे के एक अनुभवी और वरिष्ठ अधिकारी माने जाते हैं, का कार्यकाल रेलवे के कई अहम सुधारों और परियोजनाओं के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। सरकार का मानना है कि रेलवे के मौजूदा ढांचे के आधुनिकीकरण और प्रबंधन को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम रहेगी।

रेलवे बोर्ड अध्यक्ष एवं सीईओ का पद भारतीय रेलवे के संचालन और नीतिगत फैसलों के लिए सबसे बड़ा पद है। इस पर सतीश कुमार की पुनर्नियुक्ति से यह साफ है कि केंद्र सरकार रेलवे में चल रही योजनाओं और सुधार प्रक्रियाओं को निरंतरता देना चाहती है।

सूत्रों के अनुसार, उनकी प्राथमिकताओं में बुनियादी ढांचे के विस्तार, ट्रेनों की समयबद्धता, सुरक्षा मानकों को और मजबूत करना तथा यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना शामिल रहेगा।