खंडवा में उषा नायडू का पहला दौरा, कांग्रेस संगठन में नई हलचल | सुनील आर्य ने जताई पद छोड़ने की मंशा
इस अवसर पर प्रदेश सह-सचिव सुनील आर्य ने बड़ा बयान देते हुए अपने पद से हटने की मंशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि शहर अध्यक्ष पद के लिए कई स्थानीय नेता दावेदार थे, लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल सका, जिससे असंतोष है। आर्य ने कहा कि वे संगठन के सिपाही हैं और चाहते हैं कि उनके स्थान पर शहर अध्यक्ष की दौड़ में शामिल किसी योग्य नेता को जिम्मेदारी दी जाए, ताकि संगठन मजबूत हो सके। उन्होंने अर्श पाठक, विकास व्यास और अमित मिश्रा के नामों की भी पैरवी की।
1. खंडवा आगमन पर कांग्रेस सह-प्रभारी उषा नायडू का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
खंडवा आगमन पर कांग्रेस सह-प्रभारी उषा नायडू का भव्य स्वागत, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
खंडवा। मध्य प्रदेश कांग्रेस की सह-प्रभारी सुश्री उषा नायडू जी के प्रथम खंडवा नगर आगमन पर गांधी भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर शहर और जिले के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बड़ी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को नेतृत्व तक पहुंचाना रहा।
स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव ने अपने उद्बोधन में संगठन हित में महत्वपूर्ण सुझाव रखते हुए कहा कि कुछ समय पूर्व खंडवा शहर कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कई वरिष्ठ और योग्य साथियों ने दावेदारी की थी। किन्हीं कारणों से उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी, जिससे कुछ साथियों में असंतोष की भावना देखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे स्वयं को कांग्रेस संगठन का सिपाही मानते हैं और चाहते हैं कि पार्टी शहर में और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़े।
प्रदेश सचिव ने सुश्री उषा नायडू जी से आग्रह किया कि शहर अध्यक्ष पद के दावेदारों में से किसी उपयुक्त और कर्मठ साथी का चयन कर उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी जाए, ताकि कार्यकर्ताओं में फैला असंतोष दूर हो सके और संगठन नई ऊर्जा के साथ कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी में एकजुटता बढ़ेगी और आगामी चुनौतियों का सामना मजबूती से किया जा सकेगा।
सुश्री उषा नायडू जी ने कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए संगठन को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और सभी की भावनाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को खंडवा में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया। गांधी भवन में आयोजित यह स्वागत समारोह संगठनात्मक एकता और भविष्य की रणनीति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
news desk MPcg