MP Rail Accident: रेलवे हादसे में मालगाड़ी की 10 डिब्बे पलटे, 29 ट्रेनें रद्द..रेलवे सुरक्षा जाँच में जुटी"

MP Rail Accident: रेलवे हादसे में मालगाड़ी की 10 डिब्बे पलटे, 29 ट्रेनें रद्द..रेलवे सुरक्षा जाँच में जुटी"

MP Rail Accident: रेलवे हादसे में मालगाड़ी की 10 डिब्बे पलटे, 29 ट्रेनें रद्द..रेलवे सुरक्षा जाँच में जुटी"

शहडोल MP Rail Accident: कटनी से सिंगरौली जा रही कोयले से लदी मालगाड़ी ट्रेन बेपटरी होकर पलट गई है। मालगाड़ी ट्रेन के पलटने के हादसे के कारण, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। रात ढाई बजे हुए इस हादसे में कोयले से भरी मालगाड़ी के 10 डिब्बे पटरी से उतरे हैं। यह हादसा तब हुआ था जब मालगाड़ी तीसरी लाइन में एंट्री कर रही थी। रेलवे अधिकारियों के त्वरित पहुंचने के बाद, राहत कार्य तेजी से शुरू हो गया है और कटनी-सिंगरौली रेल खंड को बहाल करने के लिए काम किया जा रहा है। इसके परिणामस्वरूप कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, और यात्रीगण को असुविधा हो रही है। हादसे में जनहानि नहीं हुई है,  रेलवे अधिकारियों का कहना है कि सुधार कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है ताकि सार्वजनिक परिवहन जल्दी से सामान्य हो सके।

रात के हादसे में मालगाड़ी ट्रेन के पलटने से कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। सिंगरौली से जबलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द किया गया है और शक्तिपुंज एक्सप्रेस का मार्ग डायवर्ट किया गया है। इसके परिणामस्वरूप कई यात्रीगण को असुविधा हो रही है और कई ट्रेनें रद्द की गई हैं या उनका मार्ग बदल दिया गया है। हादसे में जनहानि नहीं हुई है, हादसे के बाद मौके पर डीआरएम रेल अधिकारियों और सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। रेल अधिकारियों ने बताया की रेल लाइन से उतरे सभी डिब्बों को रेल लाइन से अलग करने का काम किया जा रहा है, रेलवे अधिकारियों का कहना है, कि सुधार कार्य तेजी से पूर्ण किया जा रहा है। ताकि सार्वजनिक परिवहन जल्दी से सामान्य हो सके।

साथ ही जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है, और अप डाउन की 8 ट्रेन और 2 साप्ताहिक ट्रेनों के रद्द होने की खबर है। वहीं जबलपुर सिंगरौली इंटर सिटी एक्सप्रेस को रोक दिया गया है।

यह मालगाड़ी कटनी से सिंगरौली की तरफ जा रहीथी।  तभी चोपन लाइन क्षेतेनी रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी की कोयले से भरी 10 बोगियां बेपटरी हो गई हो गई हैं। हादसे के कारण आवागमन प्रभावित हुआ है। हादसे की जगह पर रेलवे के द्वारा युद्ध स्तर पर सुधार कार्य कराए जा रहे हैं। रेल अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सुधार कार्य पूर्ण करके आवागमन प्रारंभ कर दिया जाएगा।

जबलपुर डीआरएम विवेक शील ने बताया कि रात ढाई बजे सूचना मिली थी। इसके बाद सभी सोर्स का मूमेंट कराया गया। मामले में जांच कराएंगे ओर कारणों को जानेंगे कि यह हादसा किन वजहों से हुआ है। कोयले से भरी मालगाड़ी कोटा झांसी होते हुए उत्तराखंड तक जाती है। हादसे में 750 मीटर रेल लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। डीआएम के मुताबिक, हालात सामान्य होने में  24 घंटे का समय लगेगा और तब तक 19 मालगाड़ियों समेत 8 से 10 यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।