जबलपुर में बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 20 लोग घायल

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में आमाडोंगरी के पास आज तड़के इलाके में बस दुर्घटना हो गई जिसमे 20 लोग घायल हो गए।

जबलपुर में बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से 20 लोग घायल

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र में आमाडोंगरी क्षेत्र के पास आज तड़के एक बारातियों को लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट  गई जिसमे लगभग 20 लोग घायल हो गए.घायलों में से एक दर्जन लोगों की हालत गंभीर बताई गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन मौके पर पहुंची। 

आपको बता दे सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वही हादसे के समय बस में लगभग 35 से 40 बाराती सबार थे। वही बस की रफ्तार तेज होना बताया जा रहा है।इस मामले में मझगवां पुलिस ने बस चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।जिसके बाद घटना की जांच की जा रही है।