छत्तीगढ़ में सराफा कारोबारी ने की आत्महत्या

छत्तीगढ़ में सराफा कारोबारी ने की आत्महत्या

छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर जिले के अंबागढ़ चौकी में आज सुबह सराफा कारोबारी ने आत्म हत्या कर ली मिली जानकारी के अनुसार सराफा कारोबारी ने निजी कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।हलाकि ,पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई  है। पुलिस के मुताबिक सराफा व्यापारी मनोज सोनी उम्र 33 रोज की तरह सुबह घर से नाश्ता करने के बाद बाहर निकला। कुछ घंटों के बाद वापस लौटकर वह कमरे में चला गया। आवाज लगाने पर कोई रिस्पॉन्स न होने पर परिवार के सदस्य ने  दरवाजा तोडक़र कमरे में दाखिल हुए। तभी उनकी नज़र कमरे में लगे फांसी के फंदे में सराफा व्यापारी  की ओर पारी. 

मनोज पायल ज्वेलर्स के संचालक थे। उनका घर बजरंग चौक में स्थित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की वजह सामने नहीं आई है। चर्चा है कि आर्थिक कारणों से परेशानी के चलते व्यापारी ने ऐसा कदम उठाया।