तीन जून से होगी कक्षा-5 और 8 की परीक्षा पुन प्रारंभ
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा-5 और 8 की परीक्षा सत्र 2023-24 के लिये दिशा-निर्देश जारी कर दिए है
मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा-5 और 8 की परीक्षा सत्र 2023-24 के लिये दिशा-निर्देश जारी किये हैं। इस संबंध में जिला कलेक्टर्स को राज्य शिक्षा केन्द्र ने पत्र लिखा है।बोर्ड की यह परीक्षाएं तीन जून से शुरू होगी और आठ जून तक संचालित की जाएगी।राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा मार्च माह में आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 22 अप्रैल को जारी किया गया था। इस परीक्षा में पांचवी में 51 हजार 702 परीक्षार्थियों ने फार्म भरा था, जिसमें से 50 हजार 396 ने परीक्षा दी थी। जिसमें 46 हजार 296 परीक्षार्थी पास हुए थे और 4 हजार 100 परीक्षार्थी एक या इससे विषय में फेल हो गए थे। जिसमे एक हजार 308 परीक्षार्थियों परीक्षा देने से चूक गए थे।
बता दे राज्य शिक्षा केन्द्र ने प्रोजेक्ट कार्य के अंकों की प्रविष्टि के संबंध में कहा है कि ऐसे परीक्षार्थी, जो फेल हो गये हों या अनुपस्थित रहे हों, उन छात्रों के प्रोजेक्ट कार्य 15 मई तक अनिवार्य रूप से पूरा कर मूल्यांकन किया जाये। इन कक्षाओं के पुन: परीक्षा केन्द्र जनशिक्षा केन्द्र पर ही निर्धारित किये जायेंगे । छात्रों की संख्या 500 से अधिक होने पर दूसरा परीक्षा केन्द्र राज्य शिक्षा केन्द्र की अनुमति से बनाया जा सकता है.
आपको बात दे डीपीसी भार्गव ने बताया कि पुन परीक्षा के लिए राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा टाइम टेबल जारी कर दिया गया है। पांचवी और आठवीं की परीक्षाएं एक साथ सुबह 9 से 11.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। पांचवीं की परीक्षा तीन से सात जून और आठवीं की परीक्षाएं तीन से आठ जून तक आयोजित की जाएगी। जल्द ही परीक्षा केंद्र भी निर्धारित कर दिए जाएंगे।
दरअसल,निर्देशों में कहा गया है कि परीक्षा केन्द्र तक परीक्षार्थियों को पहुँचाने का दायित्व संबंधित शाला प्रमुख और शिक्षकों का होगा। परीक्षार्थियों प्रवेश-पत्र ले कर ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचे बिना प्रवेश-पत्र के अनुमति नहीं मिलेगी।इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक से भी प्राप्त की जा सकती है।
Newsdesk