भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर मोहन यादव ने शोक जताया

भाजपा नेता गोविंद मालू के निधन पर मोहन यादव ने शोक जताया


 भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू का बुधवार को देर रात इंदौर में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि मालू को सीवियर कार्डियक अरेस्ट आया था. उनके निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है।


डॉ यादव ने कहा कि श्री मालू भाजपा की विचारधारा के प्रति प्रतिबद्ध, समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने पार्टी की विभिन्न जिम्मेदारियों को बखूबी से निभाया। श्री मालू का असमय निधन समाज व भाजपा परिवार के लिए बड़ी क्षति है। डॉ. यादव ने बाबा श्री महाकाल से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।
वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गाेविंद मालू के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि ”खनिज विकास निगम के पूर्व उपाध्यक्ष, भाजपा के पूर्व प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं प्रदेश प्रवक्ता गोविन्द मालू के आकस्मिक निधन का दुखद एवं हृदय विदारक समाचार मिला. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति दें. ॐ शांति!”