गुना में युवक की गोली मारकर हत्या, समधी पर लग रहे आरोप
मध्य प्रदेश जिला गुना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई वही बेटी के कंधे में भी छर्रे लगे हैं। हत्या का आरोप युवक के समधी पर ही लगे हैं।
मध्य प्रदेश के जिला गुना में आज दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।बताया जा रहा है एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई वही युवक की बेटी के कंधे में भी छर्रे लगे हैं,साथ ही हत्या का आरोप युवक के समधी पर ही लगे हैं। बताया जाता है कि पैसों के लेनदेन और बेटी से शादी कराने की बात पर गोली मारी गई है।
जिले के म्याना थाना इलाके के गोपालगढ़ गाँव का मामला बताया जा रहा है,हलाकि पुलिस अभी पूरी जानकारी जुटा नहीं पाई है साथ ही आपको बता दे . सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक म्याना थाना क्षेत्रातंर्गत गोपालगढ़ गांव में रहने वाला भूरा उम्र 40 पुत्र रत्ना बंजारा अपने घर में सो रहे थे। उसी दौरान तकरीबन रात दो बजे कुछ लोग उनके घर में घुसे और ताबड़तोड़ उन पर फायरिंग शुरू कर दी । घटना में भूरा को पूरे शरीर में छर्रे लगे। उनकी बेटी बचाने आई तो उस पर भी फायर किया। बेटी के कंधे में गोली लगी। स्वजन भूरा और उसकी बेटी लेकर को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने चेक करने के बाद भूरा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बेटी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। शुक्रवार सुबह भूरा के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
Newsdesk