Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव को लेकर बोले मोदी-370 सीट जीतकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंंगे

नई दिल्ली। Lok Sabha Election: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा राष्ट्रीय पदाधिकारी की बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए अगले 100 दिनों तक कमर कसकर जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि लक्ष्य 370 सीटें जीतना मात्र आंकड़ा नहीं है। बल्कि हर कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद करेगा। भाजपा राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक में कहा कि विपक्ष इस बार के चुनाव में 'तू तू-मैं मैं' की राजनीति करेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जनता के सामने सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को प्रस्तुत करना होगा।

उन्होंने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने सभी सीटों के लिए पार्टी उम्मीदवार की घोषणा कर कहा कि भाजपा का सिर्फ एक ही उम्मीदवार है - कमल का फूल और सबको मिलकर उन्हीं को विजयी बनाना है। तावड़े ने बताया कि 25 फरवरी से देशभर में लाभार्थी संपर्क अभियान शुरू किया जाएगा। हर बूथ पर 370 वोट ज्यादा हासिल करने की योजना पर काम किया जाएगा। आज बैठक में 'विकसित भारत मोदी गारंटी' 'फिर एक बार मोदी सरकार' प्रस्ताव पेश किया जाएगा।