Mp News: आज ग्रामीण मरीजों को मिली एयर एंबुलेंस से तत्काल चिकित्सा सुविधा, मोहन यादव ने की शुरुआत

Mp News:आज ग्रामीण मरीजों को मिलेगी एयर एंबुलेंस से तत्काल चिकित्सा सुविधा, मोहन यादव ने की शुरुआत

Mp News: आज ग्रामीण मरीजों को मिली एयर एंबुलेंस से तत्काल चिकित्सा सुविधा, मोहन यादव ने की शुरुआत

भोपाल। आज मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन और धार में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जानकारी के अनुसार डॉ यादव  ने उज्जैन में आयोजित दो दिवसीय 'रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव' के समापन समारोह के दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से इस सेवा का उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल भी उपस्थित रहे। वहीं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ें। 

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज एयर एंबुलेंस सेवा' का उद्घाटन किया। सेवा का उद्घाटन करते हुए डॉ यादव ने कहा कि ये सेवा अब 'मुख्यमंत्री एयर एम्बुलेंस सेवा' के स्थान पर 'पीएम एयर एम्बुलेंस सेवा' के नाम से जानी जाएगी। मेडिकल हब बनाने की तैयारी के चलते ये कदम उठाए गए। इसकी सेवा में हृदय रोग, श्वास और तंत्रिका संबंधी बीमारी, नवजात शिशुओं की स्वास्थ्य समस्याओं उच्च जोखिम वाले गर्भधारण तथा आपदाओं की स्थितियों को संभालने के लिए प्रशिक्षित टीमें होंगी।अस्पताल द्वारा मरीज की स्थिति की गंभीरता की जांच के बाद ये सुविधा मिल सकेगी। आपको बता दें कि कुछ समय बाद यादव उज्जैन से धार जाएंगे। धार में वे रोड शो करेंगे। साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को किश्त बाटेंगी। और बैगा,भारिया एवं सहरिया जनजातियों को आहार अनुदान राशि बाटेंगे। शाम को यादव धार के अमझेरा स्थित अमका झमका मंदिर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।