Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मध्यप्रदेश में करेगी प्रवेश

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मध्यप्रदेश में करेगी प्रवेश

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज मध्यप्रदेश में करेगी प्रवेश

भोपाल। Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' आज धौलपुर (राजस्थान) के रास्ते मध्यप्रदेश के मुरैना से राज्य की सीमा में प्रवेश करेगी। छह मार्च तक मध्यप्रदेश में चलने वाली इस यात्रा के दौरान  गांधी रोड शो के साथ कई सभाओं को भी संबोधित करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने बताया कि गांधी की यात्रा दोपहर लगभग डेढ़ बजे मुरैना में प्रवेश करेगी। मुरैना में गांधी का एक रोड शो होगा। यह यात्रा शाम पांच बजे ग्वालियर शहर पहुंचेगी। यहां राहुल गांधी का संबोधन होगा। यात्रा का रात्रि विश्राम ग्वालियर में ही होगा। गांधी की ये यात्रा छह मार्च तक मध्यप्रदेश में रहेगी। 

 इन जिलों को करेगी कवर

आज भारत जोड़ों न्याय यात्रा के तहत पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी धौलपुर से शुरू करेंगे और एमपी के मुरैना में प्रवेश करेंगे। यह यात्रा पांच दिनों तक प्रदेश में रहेगी और मध्य प्रदेश में सात लोकसभा सीट, नौ जिले, और 54 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। मप्र कांग्रेस लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को महत्वपूर्ण मान रही है। इस यात्रा में मुरैना, ग्वालियर, रतलाम, देवास, गुना, राजगढ़ और उज्जैन सीटों को कवर किया जाएगा। साथ ही 9 जिलों की 54 विधानसभा से भी गुजरा जाएगा।

कांग्रेस के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद 

कांग्रेस नेताओं ने मुरैना में राहुल गांधी की यात्रा के लिए एक डेरा डाल दिया है। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह,जीतू पटवारी,उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के सभी नेता उपस्थित होंगे। आपको बता दें कि इस यात्रा को लेकर 23 समितियों का गठन किया गया है। जो व्यवस्थाओं का प्रबंधन करेंगी।