रायसेन में बाघ ने किया हमला ग्रामीण की मौत
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के नीमखेड़ा ग्राम में बाघ के हमले के बाद ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी।
मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के नीमखेड़ा ग्राम में बाघ ने ग्रमीणो पर हमला कर दिया , हमले के बाद ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गयी। भोपाल वन क्षेत्र के रायसेन जिले में बाघ द्वारा इंसान को मारकर खाने की यह पहली घटना है।
हमले के बाद वन विभाग के एसडीओ सुधीर पटले के अनुसार मृतक मनिराम जाटव बुधवार को तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल में गया था। तेंदूपत्ता तोड़ते समय बाघ के हमले से उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की पुरी टीम मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों के मुताबिक़ मनीराम की मौत बाघ के हमले से हुयी है। लेकिन वन विभाग का कहना है कि अभी जांच कर रहे है कि मनीराम को किस जानवर ने खाया है। यह घटना रायसेन वन परिक्षेत्र के खरबई बीट के ग्राम रंगपुरा केसरी के जंगल में घटित हुई है। मौके पर एसडीओ सुधीर पटले सहित वन अमला बारीकी से जांच कर रहा है। मृतक को नियमानुसार मुआवजा राशि दिलवाई जायेगी।
Newsdesk