मुंबई होर्डिंग हादसे में इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर की मौत
मुंबई के घाटकोपर होर्डिंग हादसे में मध्य प्रदेश के इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर की मौत हो गई।
मुंबई के घाटकोपर में तेज हवा के झोंके से जमींदोज हुए होर्डिंग की देश-दुनिया में चर्चा है. इस होर्डिंग के गिरने से 16 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है . इस हादसे में इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर भी चपेट में आ गए। बता दे हादसे में डायरेक्टर रहे मनोज चंसोरिया की मौत हो गई. मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी के वीजा के काम के कारण अपनी कार से मुंबई गए थे. वह वहां से इंदौर होते हुए जबलपुर जाने वाले थे. रास्ते में उनकी कार होर्डिंग की चपेट में आ गई और हादसे में उनकी मौत हो गई. मनोज चंसोरिया का बेटा यश USA में रहता है. डेढ़ महीने के बाद वह भी USA जाने वाले थे. वीजा से जुड़े काम को पूरा करने के लिए ही चंसोरिया मुंबई गए थे. लौटते समय रास्ते में उनकी कार पर होर्डिंग गिर गया और हदसे में उनका निधन हो गया. मंगलवार रात उनके फोन पर आ रहे कॉल को एनडीआरएफ की टीम ने रिसीव किया तो उनकी मौत का पता उनके दोस्तों को चला.
आपको बता दे मनोज चंसोरिया तीन साल तक इंदौर एयरपोर्ट के डायरेक्टर रहे थे। जिसके बाद वह अमृतसर एयरपोर्ट के डायरेक्टर बने थे.वही 28 मार्च 2024 को चंसोरिया रिटायर हो गए थे.जिसके बाद वह जबलपुर रहने लगे थे. मनोज चंसोरिया की मौत की खबर के बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी स्टाफ के बीच शोक की लहर छा गई. सभी ने उन्हें याद करते हुए व्हाट्सएप के ग्रुप पर श्रद्धांजलि दी.
Newsdesk