माधवीराजे सिंधिया की आज ग्वालियर में अंत्येष्टि

माधवीराजे सिंधिया की आज ग्वालियर में अंत्येष्टि

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां एवं ग्वालियर की राजमाता व पूर्व दिवंगत केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया की पत्नी श्रीमती माधवीराजे सिंधिया की अंत्येष्टि आज सुबह दिल्ली से यहां लाया गया । इसके बाद उनका पार्थिव शरीर स्थानीय “रानी महल” क्षेत्र में आम लोगों के दर्शनार्थ रखा  गया। 


आपको बता दे अंतिम संस्कार के मौके पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और भारतीय जनता पार्टी  के अनेक वरिष्ठ नेता भी उनके अंत्येष्टि  में मौजूद रहेंगे। सिंधिया के कार्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार माधवीराजे सिंधिया का पार्थिव शरीर को दोपहर में लगभग साढ़े तीन बजे उनकी अंतिम यात्रा प्रारंभ होगी और स्थानीय छत्री क्षेत्र में उनकी अंत्येष्टि परंपरागत तरीके से की जाएगी। छत्री क्षेत्र में ही तत्कालीन सिंधिया रियासत के पूर्वजों की अंत्येष्टि भी की गयी है।
माधवीराजे सिंधिया ने कल दिल्ली में अंतिम सांस ली। उनका इलाज पिछले कुछ दिनों से वहां के एम्स में चल रहा था। अंतिम वक्त पर उनके सभी परिजन उनके पास थे। वही बुधवार को दिन में सिंधिया का पार्थिव शरीर दिल्ली स्थित उनके निवास पर आम लोगों के दर्शनार्थ रखा गया।