Delhi Fire: दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, चार जख्मी
Delhi Fire: दिल्ली के अलीपुर में पेंट फैक्ट्री में आग लगने से 11 की मौत, चार जख्मी
नयी दिल्ली।Delhi Fire: उत्तरी दिल्ली के अलीपुर के दयालपुर बाजार में गुरुवार शाम में दो पेंट और केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोगों के जख्मी होने की सूचना है। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने कहा मृतकों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया है। सभी घायलों को नजदीकी राजा हरिश्चंद्र अस्पताल ले जाया गया है। आग की घटना के बाद से मातम पसरा हुआ है। मृतकों के शरीर पूरी तरह से जल गए हैं। इसलिए उनकी पहचान करना भी मुश्किल हो रहा है। इस घटना की सूचना गुरुवार को शाम 5.25 बजे मिली और लगभग 22 दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि रात करीब नौ बजे आग पर काबू पा लिया गया। इसके अलावा दो मोटरसाइकिलें दो कारें और एक मिनी ट्रक भी आग की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि फिलहाल घटना स्थल पर तलाशी अभियान जारी है।
पेंट फैक्ट्री में भयंकर आग के परिणामस्वरूप 11 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे के समय फैक्ट्री के अंदर काम चल रहा था और कर्मचारी काम पर लगे हुए थे। आग लगने के बाद लोगों को भागने का मौका नहीं मिला।जिससे उन्हें बचने की कोई संभावना नहीं रही। घटना की जांच में फायर विभाग की टीम जुटी है, और दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया है।आपको बता दें कि आग लगने के बाद काबू पाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया था। रात के नौ बजे के करीब आग दमकल कर्मियों ने आग को नियंत्रित कर लिया। इस मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। फिलहाल जांच जारी है।
Newsdesk