तमिलनाडु में जहरीली शराब केस में 56 लोगो की मौतें

कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में 30 मौतें, भाजपा बोली- ये हत्या, कांग्रेस-डीएमके चुप क्यों?

तमिलनाडु में जहरीली शराब केस में 56 लोगो की मौतें

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले में जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या रविवार  को 56 हो गई। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक कुल 216 लोगों को चार अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। सबसे ज्यादा मौतें कल्लाकुरिची मेडिकल कॉलेज में हुईं, जहां 31 लोग मारे गए और 108 लोगों का इलाज जारी है। पुडुचेरी के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ़ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च में 17 मरीजों का इलाज चल रहा। 3 की मौत हो गई है। विलुपुरम मेडिकल कॉलेज में भर्ती 4 लोगों की मौत हो चुकी है। अन्य 4 का इलाज जारी है। सलेम मेडिकल कॉलेज में 30 लोगों का इलाज जारी है, यहां 18 लोगों की जान गई है। मरने वालों में 51 पुरुष हैं। वहीं, भाजपा प्रवक्ता और पुरी से सांसद संबित पात्रा ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु के करुणापुरम गांव में जहरीली शराब के कारण घटी त्रासदी बेहद दुखद है। यहां अनुसूचित जाति के लोग ज्यादा रहते हैं। 56 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कई की हालत गंभीर है। कांग्रेस पार्टी और उसके गठबंधन के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?   

तमिलनाडु में जहरीली शराब से पहले भी कई बार मौत की घटनाएं हुई हैं। तमिलनाडु के कृष्णागिरि और कर्नाटक के कोलार के सीमावर्ती गांवों में मई 2008 में जहरीली शराब से लगभग 180 लोगों की मौत हो गई थी। इनमें से 60 कृष्णागिरी जिले और बाकी कोलार और बेंगलुरु के थे। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई थी।