PM Modi In Ayodhya: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में पीएम मोदी करेंगे 8 किमी लंबा रोड शो
PM Modi In Ayodhya: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में पीएम मोदी करेंगे 8 किमी लंबा रोड शो
PM Modi In Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या पहुंचने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री इस दिन अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक रोड शो भी करेंगे, जो एयरपोर्ट से शुरू होकर अयोध्या रेलवे स्टेशन तक लगभग 8 किलोमीटर तक होगा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी यहां रेलवे स्टेशन के भवन का लोकार्पण भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर अयोध्या की भारतीय जनता पार्टी तैयारियों में जुट गई है। एयरपोर्ट के पास से होने वाली रैली की तैयारी का खांचा खींचा जा रहा है। इस कार्यक्रम में अयोध्या और उसके आसपास के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को भी बड़ी संख्या में योद्ध्या बुलाया जा रहा है, जिनके कंधे पर इस रोड शो को सफल बनाने की जिम्मेदारी होगी। सूत्रों की माने तो एक लाख से अधिक लोग इस रोड शो में शामिल होने वाले हैं, हालांकि अभी रोड शो को लेकर कोई स्पष्ट आंकड़े प्राप्त नहीं हैं, लेकिन जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या एयरपोर्ट पर रैली के बाद रोड शो भी कर सकते हैं।
पीएम मोदी ने एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के बाद 30 दिसंबर को ही अयोध्या से छह वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने का ऐलान किया है। इनमें दो ऐसी ट्रेनें हैं जो अयोध्या से दिल्ली जाएंगी और एक दरभंगा से नई दिल्ली को जाएगी, जो लखनऊ के माध्यम से होगी। इसके अलावा, अमृतसर-दिल्ली, वैष्णो देवी-दिल्ली, कोयंबटूर-बेंगलुरु और जालना-मुंबई वंदे भारत भी पीएम मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी।पीएम मोदी के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी तैयारियां तेज हो गई हैं।
Newsdesk