संघ 100 वर्ष पर नागपुर में भव्य आयोजन
1.
नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उपलक्ष्य में संघ के माध्यम से राष्ट्रहित के लिए एक अनोखा उपक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर अर्थ सहित संघ प्रार्थना की ध्वनी-चित्रफीत का लोकार्पण परमपूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत की पावन उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सिद्धार्थ शिरोळे (सदस्य, महाराष्ट्र विधानसभा, पुणे) तथा इंद्रनील चितळे (चितळे बंधू उद्योग समूह) उपस्थित रहे।
“संघ सरिता बह रही है” शीर्षक के अंतर्गत प्रस्तुत इस ध्वनी-चित्रफीत की संकल्पना श्री राहुल रानडे की है।
इस भव्य प्रस्तुति को स्वर दिया है देश के सुप्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन ने। संगीत संयोजन कमलेश भडकमकर ने किया है। इसमें विदेशी कलाकारों का भी विशेष योगदान रहा है। यह संघ प्रार्थना सभी भारतीय भाषाओं में शंकर महादेवन की आवाज़ में गूंजेगी।
निर्माता ऋग्वेद देशपांडे और सह-निर्माता साहिल देव रहे, जबकि कार्यक्रम का प्रभावी सूत्रसंचालन श्री आशुतोष अडोणी ने किया।
पत्रकार – प्राची मुले,नागपुर
Newsdesk