दतिया में BSF जवानों से भरी बस पलटी
दतिया में बड़ा हादसा गया है, BSF जवानों से भरी बस पलट गए है जिसमे 28 जवान घायल हो गए है.
मध्य प्रदेश के दतिया जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है,BSF जवानों से भरी बस पलट गयी है जिसमे कम से कम 28 पुलिसकर्मी घायल हो गए.एक अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस की 29वीं बटालियन के जवान भांडेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव की चुनावी रैली में ड्यूटी करके लौट रहे थे.बता दे कि ग्वालियर से 75 किलोमीटर दूर दतिया के बाहरी इलाके में मोहना हनुमान मंदिर के पास एक टैक्सी को बचाते समय बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस जा पलटी जिसमे 28 जवान घायल हो गए. उन्होंने बताया कि घायल जवानों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.
वही इसकी खबर मुख्यमंत्री मोहन यादव को मिली उन्होंने हर संभव मदद का आश्वासन दिया और कहा 'मेरे संज्ञान में आया है कि सरकारी ड्यूटी से लौट रहे बीएसएफ जवानों की बस पलट गई और इस हादसे में कुछ जवान घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है. मैंने घायलों से मुलाकात की है. हमने डॉक्टरों और प्रशासन को हरसंभव इलाज मुहैया कराने का निर्देश दिया है.
बता दे घायलों में से दो जवानों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है, उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया. सभी का इलाज जनारोग्य अस्पताल में चल रहा है.
Newsdesk