मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, महाराणा प्रताप जयंती के कार्यक्रम में हुए शामिल
शुजालपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए और दोनों हाथ जोड़कर प्रणाम किया।
मध्यप्रदेश,सिटी टुडे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव आज शुजालपुर पहुंचे हैं। वह यहां पर महाराणा प्रताप जयंती समारोह में शामिल हुए। वहा पर वह वीर महाराणा प्रताप की शौर्य गाथा का उल्लेख किया और दोनों हाथ जोड़कर महाराणा प्रताप को प्रणाम किया। शुजालपुर में क्षत्रिय मेवाड़ा राजपूत समाज ने आज महाराणा प्रताप जयंती पर शुजालपुर में समारोह आयोजित किया है।
सुबह 10:00 बजे जेएनएस महाविद्यालय के पास से चल समारोह प्रारंभ हुआ, जो कृषि उपज मंडी प्रांगण में पहुंचा। यहां आयोजित समापन समारोह में मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं और उन्होंने समारोह को संबोधित किया।बता दे मुख्यमंत्री शुजालपुर हेलीकाप्टर से करीब सवा घंटा देरी से पहुंचे। मंच पर शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ ही शाजापुर विधायक अरुण भीमावद, कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी व मेवाड़ा समाज के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Newsdesk