Bihar School Timing Change: नीतीश ने विद्यालयों की संचालन समय में की तुरंत सुधार करने की घोषणा

Bihar School Timing Change: नीतीश ने विद्यालयों की संचालन समय में की तुरंत सुधार करने की घोषणा

Bihar School Timing Change: नीतीश ने विद्यालयों की संचालन समय में की तुरंत सुधार करने की घोषणा

पटना। Bihar School Timing Change: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के विद्यालयों के सुबह नौ से शाम पांच बजे तक की संचालन अवधि के शिक्षा विभाग के आदेश में तत्काल सुधार करने की आज घोषणा की। दरअसविधानसभा की कार्यवाही मंगलवार को शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने स्कूलों के संचालन की अवधि को सुबह नौ से शाम पांच बजे तक को बदलकर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक किए जाने का मुद्दा उठाया। विपक्षी सदस्यों ने समय पर नाराजगी जताते हुए आदेश जारी करने वाले शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के पाठक के खिलाफ जमकर हंगामा किया और पद से हटाने की मांग की। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विपक्षी सदस्य सदन के बीच में आ गये और कहा कि के. के. पाठक मुख्यमंत्री के आदेश का भी पालन नहीं कर रहे हैं। हालांकि सभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के अनुरोध पर वे अपनी सीटों पर फिर से बैठ गए।  इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आदेश में सुधार करने की घोषणा करते हुए कहा कि स्कूल का समय सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक नहीं होना चाहिए बल्कि विद्यालय सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक संचालित होना चाहिए। उन्होंने सदस्यों को शांत करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह इस संबंध में के. के. पाठक से बात करेंगे और समय बदलने के लिए कहेंगे।