Bharat Jodo Nyay Yatra: 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पहुंची बिहार, राज्य में करीब दो साल बाद आएंगे राहुल गांधी

Bharat Jodo Nyay Yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के तहत सोमवार को बिहार के सीमांचल किशनगंज जिले में पहुंचेंगे। जो मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। यह यात्रा इस समय बिहार में आई है, जब कांग्रेस के पूर्व सहयोगी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिन फिर से बीजेपी के साथ गठबंधन में वापस जाने का ऐलान किया है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के बाद गांधी की पहली बिहार यात्रा है। यहां राहुल गांधी किशनगंज में सार्वजनिक सभा संबोधित करेंगे। फिर पूर्णिया में बड़ी रैली होगी, और एक दिन बाद कटिहार में भी रैली होगी। कांग्रेस के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष ने बताया कि गांधी अररिया जिले के रास्ते पश्चिम बंगाल को जाएंगे। और फिर बिहार लौटेंगे। इस यात्रा में कांग्रेस के गठबंधन साथियों राजद के लालू प्रसाद और कम्युनिस्ट पार्टी के भट्टाचार्य भी शामिल होंगे। कांग्रेस नेता प्रेम चंद्र मिश्रा ने बताया कि जद-यू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी पूर्णिया में आयोजित रैली के दौरान राहुल गांधी के साथ मंच साझा करेंगे। लेकिन न्याय यात्रा के बिहार में प्रवेश करने से एक दिन पहले ही नीतीश कुमार महागठबंधन और इंडिया से नाता तोड़ राजग में चले गए।