Weather Update: उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा ठंड का कहर दिल्ली में बारिश-तूफान का अलर्ट

 Weather Update: उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा ठंड का कहर दिल्ली में बारिश-तूफान का अलर्ट

Weather Update: उत्तर भारत में अभी जारी रहेगा ठंड का कहर दिल्ली में बारिश-तूफान का अलर्ट

नई दिल्ली । दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी रहेगा। कई राज्यों में लोग शनिवार को भी ठंड और घने कोहरे से जूझ रहे हैं। मैदानी इलाकों में जहां बारिश की वजह से ठंड का सितम बढ़ गया है। वहीं जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश के तमाम जगहों परजबरदस्त बर्फबारी जारी है। दिल्ली-एनसीआर में आज शनिवार 3 फरवरी को घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली में आज रात और कल के लिए बारिश-तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में आज सुबह छह बजे तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहेगा दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में आज सुबह 6:30 बजे दृश्यता 200 मीटर दर्ज की गई थी।