Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनावों का बजेगा शंखनाद! तारीखों का हो रहा ऐलान
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनावों का बजेगा शंखनाद! तारीखों का हो रहा ऐलान
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जी हां भारतीय निर्वाचन आयोग बस कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान कर रहा है। फिलहाल प्रेस वार्ता चल रही है। जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अन्य चुनाव आयुक्तों द्वारा तारीखों की घोषणा की जा रही है।
जानिए क्या है संभावना
लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई 2024 में आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में हो सकते हैं। इसके साथ ही आदर्श आचार संहिता चुनाव आयोग द्वारा तारीखों की घोषणा के साथ ही लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों, नागरिकों और मीडिया से अपील की है। कि वे चुनाव प्रक्रिया में सहयोग करें और इसे स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित करने में मदद करें।
पिछली लोकसभा चुनाव 2019 का कार्यक्रम इस प्रकार था
यह चुनाव 7 चरणों में आयोजित किया गया था। जिसमें 91 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया था। 67% मतदान हुआ था।इसकी घोषणा 10 मार्च 2019 को की गयी थी। जिसके चरण इस प्रकार है।
मतदान
पहला चरण: 11 अप्रैल 2019 (7 सीटें)
दूसरा चरण: 18 अप्रैल 2019 (10 सीटें)
तीसरा चरण: 23 अप्रैल 2019 (115 सीटें)
चौथा चरण: 29 अप्रैल 2019 (71 सीटें)
पांचवां चरण: 6 मई 2019 (51 सीटें)
छठा चरण: 12 मई 2019 (59 सीटें)
सातवां चरण: 19 मई 2019 (59 सीटें)
मतगणना: 23 मई 2019
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतदाता सूची: https://services.india.gov.in/service/detail/
चुनाव आयोग की वेबसाइट: https://hindi.eci.gov.in/
चुनाव आयोग की हेल्पलाइन: 1800-11-0420
Newsdesk