‘जल ही जीवन है’ मिशन को अपनाना जरूरी: मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि ‘जल ही जीवन है’ मिशन को अपनी प्रतिदिन की दिनचर्या में अपनाना जरूरी है।

‘जल ही जीवन है’ मिशन को अपनाना जरूरी: मोहन यादव

मध्यप्रदेश, सिटी टुडे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज उज्जैन के पुलिस लाइन में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत तालाब गहरीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पुलिस लाइन स्थित तालाब के गहरीकरण के लिए श्रमदान किया, उन्होंने पाम का पौधा रोप कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। डॉ यादव ने पुलिस लाइन में आयोजित जल संरक्षण के अद्भुत आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन को बधाई देते हुए अभियान को निरंतर जारी रखने का आव्हान किया। इस दौरान उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। बता दें कि पुलिस लाइन के तालाब की गहराई 15 फीट होने की उम्मीद है और इसके चारों ओर 1,500 से ज़्यादा पौधे लगाए जाएंगे।

उन्होंने सभी को गंगा दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 55 जिलों में जिला, तहसील, पंचायत, ग्राम स्तर तक कोई भी इस अभियान के प्रभाव से अछूता नहीं हैं। यह जल के प्रति हमारी निष्ठा और जागरूकता को दिखाता है।पुलिस महानिरीक्षक सिंह ने बताया कि यह काम विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू हुआ था। पुलिस के स्वयंसेवक 5 जून से तालाब को गहरा करने का काम कर रहे हैं और बरसात के मौसम में पेड़ लगाने की योजना बना रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यक्रम में उत्सवी माहौल था, तालाब परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मुख्यमंत्री को पुलिस बल की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और पुलिस बैंड की धुनों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।