Mirzapur News: मिर्जापुर में सिक्स लेन पुल का गडकरी करेंगे शिलान्यास
Mirzapur News: मिर्जापुर में सिक्स लेन पुल का गडकरी करेंगे शिलान्यास
मिर्जापुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक मार्च को मिर्जापुर में शिवपुर विंध्याचल के पास गंगा नदी पर छह लेन का पुल का शिलान्यास करेंगे। जिले में 1702 करोड़ की लागत से शिवपुर विंध्याचल के पास गंगा नदी पर सिक्स लेन का पुल और बाईपास का निर्माण होगा। जिसका शिलान्यास केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एक मार्च को करेंगे।
सैकड़ों किमी की अनावश्यक दूरी नहीं करनी पड़ेगी तय
आपको बता दें कि जिले में गंगा नदी पर दुद्धी-लुम्बनी मार्ग पर लगभग पांच दशक पहले बना डबल लेन का शास्त्री सेतु जर्जर हो गया है।ये पुल करीब एक दशक से बार-बार खराब हो रहा है। यातायात के लिए सैकड़ों किमी अनावश्यक दूरी से आने-जाने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह पुल मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड प्रदेश एवं तमिलनाडु राष्ट्रीय राजमार्ग 2 से आने-जाने के लिए एकमात्र पुल है ।
विंध्य कोरिडोर निर्माण के बाद सड़क मार्ग से पहुंचना होगा आसान
यहां पहले चरण में राष्ट्रीय राजमार्ग सात वाराणसी जबलपुर पर काम किया जा चुका है। एन एच दो को फोर लेन से विंध्याचल तक भी काम हो चुका है।अब इन्हीं दोनों सड़कों को जोड़ कर बाईपास रिंग रोड का शिलान्यास किया जाएगा। खास बात यह कि विंध्यधाम गोला कार चारों ओर से जुट जाएगा। मिर्जापुर शहर को जोड़ने वाला शास्त्री सेतु विगत एक दशक से क्षतिग्रस्त घोषित कर दिया गया है। जिसका तीन बार मरम्मत किया गया है। जिसके कारण जिला प्रशासन को किसी बड़े हादसे से बचाने हेतु पुल पर भारी यातायात को बार-बार रोककर मरम्मत कराना पड़ता है। जिसके कारण जिला प्रशासन को भी बार-बार स्थिति को नियंत्रित करने में परेशानी हो रही है। लेकिन अब विंध्य कोरिडोर निर्माण के बाद यहां सड़क मार्ग से पहुंचना आसान होंगा।
Newsdesk