Lok Sabha Election 2024 Dates: चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
Lok Sabha Election 2024 Dates: चुनाव आयोग कल करेगा लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
Lok Sabha Election 2024 Dates: लोकसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। अब इंतजार है तो बस लोकसभा की चुनाव तारीखों का,जोकि कल खत्म होने जा रहा है। जी हां 16 मार्च यानि की कल चुनाव आयोग अपने आगामी लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। चुनाव की तारीखों का ऐलान भारत के चुनाव आयोग (ECI) द्वारा कल दोपहर 3 बजे किया जाएगा। आपको बता दें कि चुनाव आयोग चुनाव तारीखों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा। जिसकी लाइव स्ट्रीमिंग चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी की जाएगी।
सूत्रों के मानें तो आयोग ने तैयारी पूरी कर ली है। इस बार भी आम चुनाव सात-आठ चरणों में हो सकते हैं। चुनाव की घोषणा होते ही पूरे देश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। अधिकारियों के अनुसार बोर्ड परीक्षा, त्योहार और सुरक्षाकर्मियों की उपलब्धता को देखते हुए चुनाव की तारीखें तय की जा रही हैं।आपको बता दें कि इस चुनाव में लगभग 97 करोड़ वोटर वोट देने के लिए योग्य होंगे।
Newsdesk