Ind vs Eng: यशस्वी के शतक से भारतीय टीम ने बनाये

Ind vs Eng: यशस्वी के शतक से भारतीय टीम ने बनाये

Ind vs Eng: यशस्वी के शतक से भारतीय टीम ने बनाये


विशाखापत्तनम।Ind vs Eng: यशस्वी जायसवाल के शानदार शतक से भारतीय टीम ने आज यहां इंग्लैंड के खिलाफ शुरु हुए दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन अपनी पहली पारी में छह विकेट पर 336 रन बना लिए थे। दिन का खेल समाप्त होने के समय यशस्वी जायसवाल नाबाद 179 और आर अश्विन पांच रनों पर खेल रहे थे। इससे पहले आज सुबह भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने शुरुआती दो विकेट 82 रन पर ही खो दिये। कप्तान रोहित शर्मा 14 जबकि शुभमन गिल 34 रनों पर आउट हुए, श्रेयस अय्यर ने 27 रन बनाये जबकि अपना पहला टेस्ट खेल रहे रजत पाटीदार 32 रन ही बना पाये। अक्षर पटेल 27 और के एस भरत 17 रन पर आउट हुए।  वहीं इंग्लैंड की ओर से  एंडरसन ने एक जबकि शोएब बशीर और रेहान अहमद ने दो-दो जबकि जेम्स एंडरसन और टाम हार्टले  ने एक-एक विकेट लिया। 

भारतीय टीम इस मैच में तीन बदलावों के साथ उतरी

चोटिल केएल राहुल की जगह पर बल्लेबाज रजत पाटीदार को शामिल किया है। इस मैच से रजत ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है। वहीं तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को आराम देते हुए उनकी जगह पर युवा गेंदबाज मुकेश कुमार को अवसर दिया गया है जबकि रविन्द्र जडेजा की जगह पर कुलदीप यादव को शामिल किया गया। इस मैच के लिए चयनकर्ताओं ने टीम में सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरव कुमार को शामिल किया था। इस मैच में भारतीय पारी का आकर्षण युवा बल्लेबाज यशस्वी की शतकीय पारी रही। 

जानिए किसने लगाए चौकें छक्कें

यशस्वी ने 151 गेंदों पर 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया। इस पारी के साथ ही इस युवा बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए। इस दौरान उनका टेस्ट का औसत 45 और स्ट्राइक रेट 60 का रहा है।
यशस्वी ने टॉम हाटर्ली की गेंद पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक गत वर्ष वेस्टइंडीज दौर में लगाया था। तब यशस्वी ने 171 रन बनाये थे। यशस्वी ने शतक लगाकर भारतीय टीम को भी संभाला क्योंकि कप्तान रोहित शर्मा 14 और शुभमन गिल 34 रनों पर ही आउट हो गये थे, और टीम संकट में फंसती नजर आ रही थी। उन्होंने पहले विकेट के लिए कप्तान रोहित के साथ मिलकर 40 रन और शुभमन के साथ 49 रन, और तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 90 रन बनाये। इससे भारतीय टीम 300 रनों से ऊपर पहुंचने में सफल रही।