MP:जियो टैकिंग से शराब दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता ,गूगल मैप पर मिलेगी सही जानकारी 

MP:आबकारी विभाग ने शुरू की 3600 शराब दुकानों की जियो टैकिंग ,धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास की दुकानों पर लगेगा अंकुश 

MP:जियो टैकिंग से शराब दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता ,गूगल मैप पर मिलेगी सही जानकारी 

सीटीटुडे | मध्य प्रदेश सरकार ने राज्य की सभी 3600 शराब दुकानों की जियो टैगिंग करने का निर्णय लिया है, जिससे इन दुकानों की सही लोकेशन गूगल मैप पर आसानी से मिल सकेगी। इस पहल की शुरुआत भोपाल की शराब दुकानों से की गई है। जियो टैगिंग से दुकानों के आवंटन में होने वाली धोखाधड़ी को रोका जा सकेगा और दो दुकानों के बीच की दूरी भी सही से मापी जा सकेगी।

आबकारी विभाग ने इस काम के लिए अपने अधिकारियों और कर्मचारियों को संभागीय स्तर पर प्रशिक्षण दिया है। ये अधिकारी अब फील्ड में जाकर शराब दुकानों की जियो टैगिंग कर रहे हैं। इससे आबकारी विभाग और लाइसेंसी ठेकेदारों दोनों को लाभ होगा।

भोपाल जिले की 87 शराब दुकानों की जियो टैगिंग पहले ही की जा चुकी है। जिला सहायक आबकारी अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को जियो टैगिंग का विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।

इस कदम से मंदिरों और स्कूलों से शराब की दुकानों को दूर रखने के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सकेगा, जो पहले ठीक से नहीं हो पा रहा था। धार्मिक स्थलों और स्कूलों के पास शराब की दुकानें खोलने के आरोपों को भी इससे रोका जा सकेगा। 

आबकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जियो टैगिंग से दो दुकानों के बीच की दूरी का सही पता चल सकेगा और शराब की परमिट के दौरान होने वाली गड़बड़ियों पर भी नजर रखी जा सकेगी। इससे लाइसेंसी ठेकेदारों की संदिग्ध गतिविधियों पर भी अंकुश लगेगा।