Mohan Cabinet meeting: मोहन कैबिनेट की केबिनेट बैठक हुई समाप्त, जताया PM मोदी का आभार

Mohan Cabinet meeting: मोहन कैबिनेट की केबिनेट बैठक हुई समाप्त, जताया PM मोदी का आभार

Mohan Cabinet meeting: मोहन कैबिनेट की केबिनेट बैठक  हुई समाप्त, जताया PM मोदी का आभार

 भोपाल।Mohan Cabinet meeting: मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक अब समाप्त हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दे के बीच गाय माता को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। बैठक में तय हुआ कि गाय माता के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण फैसले जल्द ही लिए जाएंगे। सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि अक्सर वर्षा काल में सड़कों और राजमार्गों पर गाय माता के बैठे रहने की घटनाएं सामने आती हैं। और गाय माता दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाती हैं। इसलिए ऐसी व्यवस्था आवश्यक है कि गाय माता सड़कों पर न दिखे। इसके लिए गोशालाओं के लिए राशि और मानदेय वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा। साथ ही मोहन कैबिनेट के फैसले: सीएम यादव ने घोषणा की कि गौ माता के मृत्यु के मामले में सम्मानजनक दाह संस्कार की व्यवस्था की जाएगी। गौ माता के अवशेष को अपमानित न होने दिया जाएगा। साथ ही सामाजिक संस्थाओं का सहयोग भी लिया जाएगा। पशु पालन एवं डेयरी विभाग को इस तैयारी में सहायता के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही कैबिनेट बैठक में मोहन कैबिनेट ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद जताते हुए श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए उनका समर्थन दिया। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण फैसले की सराहना की और इसे सामाजिक सद्भाव का एक बड़ा उदाहरण बताया। और कहा यह कार्य न्याय व्यवस्था का सम्मान करते हुए प्रबल इच्छा शक्ति का क्रियान्वयन है।