जी7 समिट में मोदी-मेलोनी की सेल्फी ने मचाई धूम

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. फोटो में दोनों देश के प्रधानमंत्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं.

जी7 समिट में मोदी-मेलोनी की सेल्फी ने मचाई धूम


दुनिया भर के नेताओं ने शुक्रवार रात जी-7 शिखर सम्मेलन के आउटरीच राष्ट्र सत्र में एक फैमिली तस्वीर खिंचवाई।जिसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत लौट आए हैं. इस बीच इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ पीएम मोदी की सेल्फी  सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. फोटो में दोनों देश के प्रधानमंत्री बेहद खुश नजर आ रहे हैं. समिट में इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हाथ जोड़कर भारतीय अंदाज में नमस्ते किया.इटली में उन्होंने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और पोप फ्रांसिस सहित कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात काफी चर्चा में रही। 


बता दे पीएम मोदी की  जी-7 फैमिली वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग जमकर चर्चा कर रहे हैं। इस तस्वीर में पीएम मोदी मंच पर बीचोंबीच खड़े हुए दिखाई दिए, जबकि इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी खुद नीचे वाली लाइन में खड़ी थीं। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी नीचे खड़े हुए नजर आए। उनके साथ अन्य देशों के प्रमुख भी दाएं-बाएं खड़े दिखे। तस्वीर पर प्रतिक्रियाएं देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'खूबसूरत मोदी जी, आपकी आज यह तस्वीर देख कर प्रत्येक भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा। वास्तव में 140 करोड़ भारतवासियों ने एक नायाब हीरा चुना है।'