Sudha Murthy In Rajya Sabha: मुर्मु ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

Sudha Murthy In Rajya Sabha: मुर्मु ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

Sudha Murthy In Rajya Sabha: मुर्मु ने सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए किया मनोनीत

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज मशहूर बिजनेसमैन और इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सुधा एक अच्छी शिक्षिका और कन्नड़ और अंग्रेजी की प्रसिद्ध लेखिका है। इन्होंने उपन्यास, तकनीकी विषयों पर किताबें और यात्रा वृतांत लिखा है। 

मोदी ने ‘एक्स पर बधाई दी

जिसकी सूचना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में लिखा, “मुझे खुशी है कि भारत के राष्ट्रपति ने सुधा मूर्ति जी को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सामाजिक कार्य, परोपकार और शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधा जी का बहुत बड़ा और प्रेरणादायक योगदान रहा है। राज्यसभा में उनकी मौजूदगी हमारी 'नारी शक्ति' के लिए शक्तिशाली प्रमाण है। यह हमारे देश की नियति को आकार देने में महिलाओं की ताकत और क्षमता का उदाहरण भी है। उनके सफल संसदीय कार्यकाल की कामना करता हूं।”

जानिए कौन है सुधा मूर्ति

सुधा का जन्म कर्नाटक के शिगगांव में 19 अगस्त 1950 में हुआ था। मूर्ति ने अपना करियर एक कंप्यूटर वैज्ञानिक और इंजीनियर के रूप में शुरू किया था। हार्वर्ड विश्वविद्यालय में मूर्ति क्लासिकल लाइब्रेरी ऑफ इंडिया की स्थापना की वह गेट्स फाउंडेशन की सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल पहल की सदस्य भी हैं। सुधा इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति की पत्नी और अक्षता मूर्ति की मां है।अक्षता का विवाह ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से हुआ है। उन्हें तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया है।