Patanjali Foods Limited Share: बाबा रामदेव-बालकृष्णन मिला कोर्ट में पेश होने का आदेश..जानिए
Patanjali Foods Limited Share: बाबा रामदेव-बालकृष्णन मिला कोर्ट में पेश होने का आदेश..जानिए
नई दिल्ली।Patanjali Foods Limited Share: सुप्रीम कोर्ट ने आयुर्वेदिक कंपनी पतंजलि आयुर्वेद के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण और योग गुरु रामदेव को विज्ञापनों की भ्रामकता और दवाओं के बारे में गलत दावों के मामले में सुनवाते करते हुए समन जारी किया है। जिसके तहत सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को योगगुरु रामदेव और और आचार्य बालकृष्ण से उनके विज्ञापनों से संबंधित अवमानना कार्यवाही के मामले में व्यक्तिगत रूप से सुप्रीम कोर्ट के समक्ष पेश होने के लिए कहा है।
आश्वासनों के उल्लंघन पर लगी फटकार
सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल किए गए उत्पादों के आश्वासनों के उल्लंघन और दवाओं के असर से जुड़े गलत दावों के मामले में के मामले में कड़ी फटकार लगाई थी। उन्हें न्यायालय में जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था। पतंजलि आयुर्वेद और उसके अधिकारियों को मीडिया में गलत प्रचार के लिए आगाह किया गया था। उन्हें अगली तारीख पर सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है।
ये लगा है आरोप
दरअसल पिछले साल 21 नवंबर को कंपनी के वकील ने शीर्ष अदालत को आश्वासन दिया कि कोई कानूनी उल्लंघन नहीं होगा। शीर्ष अदालत इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की उस याचिका पर सुनवाई कर रही है। जिसमें रामदेव पर टीकाकरण अभियान और आधुनिक दवाओं को बदनाम करने का आरोप है।
कंपनी शेयर में आई बड़ी गिरावट
आपको बता दें कि पतंजलि फूड्स के शेयरों में कोर्ट के आदेश के बाद बड़ी गिरावट आई है। आकड़ो के अनुसार बाबा रामदेव की कंपनी के शेयर 3.15 फीसदी यानी 44 रुपए की गिरावट के साथ 1372 रुपए पर ट्रेड हो रहा है। और ये गिरावट कोर्ट के फैसले के बाद देखी जा रही है। आज कंपनी का शेयर मामूली गिरावट के साथ 1410.10 रुपए पर ओपन हुआ। जो कल 1416.60 रुपए पर बंद हुआ था। कंपनी की वैल्यूएशन 50 हजार करोड़ रुपए से नीचे आ गई है।
Newsdesk