Ayodhya: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वालें अतिथियों को करना होगा कुछ नियमों का पालन
Ayodhya: अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वालें अतिथियों को करना होगा कुछ नियमों का पालन
अयोध्या। Pran Pratistha ceremony: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की सभी प्रक्रिया तेजी से पूरी हो रही है। 22 जनवरी को शुभ मुहूर्त में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने वाले विशिष्ट अतिथियों के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने एक विशेष व्यवस्था की है। समारोह में प्रवेश करने वाले अतिथियों को कुछ निर्देशों का पालन करना होगा, जिसके आधार पर ही उन्हें प्रवेश मिलेगा। आपको बता दें कि ट्रस्ट ने समारोह के लिए 7000 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित किया है। साथ ही गाइडलाइन्स भी जारी की।
Pran Pratistha ceremony: राम मंदिर में प्रवेश के दौरान किसी भी अतिथि को मोबाइल और पर्स साथ नहीं ले जाने की अनुमति होगी। ईयरफोन, रिमोट जैसे गैजेट्स ले जाने की भी अनुमति नहीं होगी। भारतीय परंपरा के अनुसार वस्त्र धारण करने के लिए प्राथमिकता दी गई है, हालांकि इसमें कोई ड्रेस कोड निर्धारित नहीं किया गया है।
आपको बता दें कि समारोह में एक बड़ी संख्या में देशभर से संत और धर्माचार्य भी शामिल होंगे। इन्हें अपने साथ पारंपरिक रूप से छत्र, चंवर, ठाकुर जी, सिंहासन और गुरु पादुका ले जाने की इजाजत नहीं होगी। सभी अतिथियों को सुबह 11 बजे से पहले ही समारोह स्थल में प्रवेश कर लेना होगा। किसी भी विशिष्ट व्यक्ति और धर्माचार्य के साथ सुरक्षाकर्मी या उनके शिष्य और सेवक को अंदर प्रवेश की इजाजत नहीं होगी।
Newsdesk