COVID-19: कोरोना के JN.1 वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी, देश में मिले 819 केस
COVID-19: कोरोना के JN.1 वेरिएंट के मामलों में बढ़ोतरी, देश में मिले 819 केस
COVID-19: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट JN.1 ने देशभर में तेजी से बढ़त दिखाई है। मंगलवार के आंकड़ों के अनुसार, इस वेरिएंट के 819 मामले देशभर में सामने आए हैं, जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 250 मामले हैं। इसके अलावा कर्णाटक में 199, केरल में 148, गुजरात, गोवा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, दिल्ली, और हरियाणा से भी मामले सामने आए हैं। इसे पहली बार भारत में केरल राज्य में दिसंबर 2023 में पाया गया था।
भारत में मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस के 573 नए मरीज सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 4,565 हो गई है। अब तक देशभर में JN.1 सब वेरिएंट के मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि JN.1 वेरिएंट फिलहाल खतरनाक नहीं है, लेकिन यह बहुत संक्रामक है। इसलिए सभी राज्यों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही हेल्थ एक्सपर्ट्स ने सुझाव दिया है कि लोगों को सभी उपायों कोरोना से बचने के लिए अपनाना चाहिए, जैसे कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों से बचना, साफ-सफाई का ध्यान रखना, और मास्क पहनकर नाक और मुंह को ढककर रखना।
क्योंकि भारत में कोरोना के मामलों में एक बार फिर वृद्धि हो रही है, इसमें जेएन.1 सब-वेरिएंट का भी योगदान है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बताया है कि जेएन.1 का प्रसार अधिक होता है।
Newsdesk