महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में शिकायत,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की तबियत बिगड़ गई है. उन्हें सांस लेने में शिकायत के बाद आज सुबह करीब साढ़े दस बजे कुर्ला के कीर्तिकर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. जहां पर उनका इलाज शुरू है.

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री नवाब मलिक की बिगड़ी तबियत, सांस लेने में शिकायत,जानने के लिए पढ़े पूरी खबर

  महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और शरद गुट के नेता नवाब मलिक की तबियत बिगड़ने पर उन्हें  मुंबई के कीर्तिकर अस्पताल  में भर्ती करवाया गया है.  जहां पर उनका इलाज शुरू है.  अस्पताल में भर्ती  होने  की खबर को उनकी बेटी ने पुष्टि की है.


आपको  बता दें कि नवाब मालिक  मनी लॉड्रिंग  के मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद कोर्ट से मेडिकल के आधार पर अंतरिम जमानत पर बाहर हैं. मौजूद समय में नवाब  राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद चंद पवार) पार्टी में बनें  हुए हैं.

हालांकि नवाब मलिक को अजित पवार एनसीपी में शामिल करना चाहते थे. लेकिन भारतीय जनता पार्टी  ने नवाब मलिक को  उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के गुट में शामिल होने पर कड़ी आपत्ति जताई है . भाजपा के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने अजित पवार को एक पत्र लिखकर नवाब मलिक के शिवसेना-बीजेपी-एनसीपी  के सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन में प्रवेश पर आपत्ति जताई. जिसके चलते नवाब मलिक अजित गुट में शामिल नहीं हो सके.