सोने के भाव घटकर 93,000 के नीचे, चांदी में भी गिरावट

मंगलवार को घरेलू और वैश्विक बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी गई। एमसीएक्स पर सोना 92,881 रुपये और चांदी 95,007 रुपये प्रति किलो के भाव पर कारोबार कर रहे थे। कॉमेक्स पर सोना 3,208.20 डॉलर और चांदी 32.34 डॉलर प्रति औंस पर थी।

सोने के भाव घटकर 93,000 के नीचे, चांदी में भी गिरावट

सोने-चांदी के वायदा भाव मंगलवार को गिरावट के साथ खुले। घरेलू बाजार में सोने के भाव 92,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 95,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है। सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रेक्ट 296 रुपये की गिरावट के साथ 93,001 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 93,297 रुपये था। इस समय यह 416 रुपये की गिरावट के साथ 92,881 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रेक्ट आज 128 रुपये की गिरावट के साथ 95,325 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 95,453 रुपये था। इस समय यह 446 रुपये की गिरावट के साथ 95,007 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वै‎श्विक बाजार में सोने-चांदी के वायदा भाव के भाव में नरमी देखने को मिल रही है। कामेक्स पर सोना 3,233. डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 3,233.50 डॉलर प्रति औंस था। इस समय यह 25.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,208.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के वायदा भाव पिछले महीने 3,509.90 डॉलर के भाव पर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए थे। कॉमेक्स पर चांदी के वायदा भाव 32.50 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला बंद भाव 32.50 डॉलर था। इस समय यह 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 32.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।