पशुपतिनाथ दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन 12 जून से शुरू

पशुपतिनाथ दर्शन यात्रा” के लिए भारत गौरव डीलक्स एसी ट्रेन 12 जून से शुरू

पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तीर्थ यात्रियों के लिए विशेष “भारत गौरव डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन” का संचालन किया जा रहा है। आईआरसीटीसी की यह ट्रेन 12 जून 2026 को इंदौर से “पशुपतिनाथ (नेपाल) दर्शन यात्रा” के लिए रवाना होगी।

यह विशेष ट्रेन इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, रानी कमलापति स्टेशन, इटारसी स्टेशन, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी और सतना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिससे मध्यप्रदेश और आसपास के क्षेत्रों के यात्री इस यात्रा में आसानी से शामिल हो सकेंगे।

यह 9 रात/10 दिन की धार्मिक यात्रा यात्रियों को पशुपतिनाथ

मंदिर के दर्शन के साथ-साथ चितवन नेशनल पार्क, पोखरा और काठमांडू जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी कराएगी।

यात्रा पैकेज तीन श्रेणियों में उपलब्ध है— 3AC (₹62,710), 2AC (₹76,550) और 1AC (₹90,400) प्रति व्यक्ति (डबल ऑक्यूपेंसी)। इस सर्वसमावेशी पैकेज में यात्रियों को आरामदायक रेल यात्रा, शुद्ध भोजन, एसी बसों द्वारा स्थानीय परिवहन, होटल में ठहरने की व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट, यात्रा बीमा, सुरक्षा और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

इच्छुक यात्री आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिकृत एजेंटों से संपर्क कर सकते हैं। यह पहल तीर्थ यात्रियों के लिए एक सुविधाजनक और सुरक्षित यात्रा विकल्प के रूप में देखी जा रही है।