Merry Christmas Advance Booking: 12 जनवरी को फिल्म 'मैरी क्रिसमस' सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

Merry Christmas Advance Booking: 12 जनवरी को फिल्म 'मैरी क्रिसमस' सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

Merry Christmas Advance Booking: 12 जनवरी को फिल्म 'मैरी क्रिसमस' सिनेमाघरों में मचाएगी धूम

Merry Christmas Advance Booking: नए साल के मौके पर दर्शकों को एक खास तोहफा मिलने वाला है, क्योंकि कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की  फिल्म 'मैरी क्रिसमस' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म 12 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका निर्देशन मशहूर निर्देशक श्रीराम राघवन ने किया है, जिन्होंने पहले 'अंधाधुन' जैसी हिट फिल्में बनाई हैं। फिल्म का निर्माण रमेश तौरानी, जया तौरानी, संजय राउतराय, और केवल गर्ग ने किया है।

यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। जिसमें कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार साथ काम कर रही है। सूत्रों की मानें तो 'मैरी क्रिसमस' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। इस फिल्म को लेकर माना जा रहा है, कि कटरीना कैफ के लिए यह फिल्म साउथ में धमाकेदार एंट्री देने में साबित होगी। आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी के अलावा तमिल में रिलीज होगी।