Condoms with Party Symbols: लोकसभा से पहले पार्टियां बांट रही अपने प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम

Condoms with Party Symbols: लोकसभा से पहले पार्टियां बांट रही अपने प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम

Condoms with Party Symbols: लोकसभा से पहले पार्टियां बांट रही अपने प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम

आंध्रप्रदेश।Condoms with Party Symbols: लोकसभा चुनाव से पहलें पार्टियों में अपने-अपने वोट बैंको को लेकर जंग छिड़ी हुई है। जिसको लेकर पार्टियों में प्रचार प्रसार का पहिया तेजी से घूम रहा है। लेकिन हाल ही में आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले भी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी प्रचार अभियान में एक अनोखा उपकरण शामिल किया है जो प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आंध्र प्रदेश की दोनों प्रमुख पार्टियां जनता को अपनी पार्टी के प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट बांट रही हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और प्रमुख विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी दोनों पार्टियों के प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम पैक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाताओं को बांटे जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव के लिए घर-घर जाकर प्रचार करने वाले पार्टी नेताओं की यह हरकत सभी को हैरानी में डाल देगी। क्योंकि दोनों पार्टियां ने एक-दूसरे को कंडोम बांटने पर आलोचना की है। YSRCP ने टीडीपी को आलोचना करते हुए पूछा है कि पार्टी कितना नीचे गिरेगी, जवाब में टीडीपी ने YSRCP के लोगों के साथ कंडोम के पैक का पोस्ट किया है और प्रश्न उठाया है कि क्या यह पार्टी अब जनता को वियाग्रा भी वितरित करेगी? इस मामलें को लेकर सोशल मीडिया चर्चा का विषय बन गया है। और उससे जुड़े वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। दोनों पार्टियों के प्रतीक चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट की यह बेहद अनोखी प्रचार रणनीति है, जिससे कुछ लोग मजाक उड़ा रहे हैं और कुछ यूजर्स इस पर चिंतित हैं।