Gorakhpur News: गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी के घर पर ईडी ने मारा छापा 

Gorakhpur News: गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी के घर पर ईडी ने मारा छापा 

Gorakhpur News: गोरखपुर में हरिशंकर तिवारी के घर पर ईडी ने मारा छापा 

गोरखपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने आज शुक्रवार की सुबह करीब पांच बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. हरिशंकर तिवारी के घर पर छापा  मार कार्रवाई की है। धर्मशाला बाजार स्थित पूर्व मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी के घर दिल्ली से ईडी की टीम सुबह 5 बजे पहुंची है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री हरिशंकर के बेटे विधायक विनय शंकर तिवारी पर प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया हुआ है।  इस मामले में नवंबर 2023 में ईडी ने गोरखपुर और महारागंज में तिवारी परिवार की 72 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की थी। अब आज सुबह दिल्ली और लखनऊ से प्रवर्तन दल की टीम 5 गाड़ियों से पूर्व मंत्री हरिशंकर के घर पर पहुंची हैं। जहां ईडी की टीम सुबह पांच बजे से पूर्व मंत्री तिवारी के घर पर छापेमारी कर रही है। रेड डालते हुए केंद्रीय सुरक्षा बल के घेरे में तिवारी जी का हाता ले लिया गया। उनके बेटे विनय शंकर तिवारी बसपा से चिल्लूपार के विधायक रहे हैं। वहीं बड़े बेटे कुशल तिवारी संत कबीर नगर से सांसद रहे हैं।

सूत्रों का मानें तो बैंक के करोड़ों रुपए के लोन के डिफाल्ट का मामले में छापा मारा गया है। यह कंपनी सड़क निर्माण, टोल प्लाजा संचालनऔर सरकारी अनुबंधों में काम करती है। सूत्रों की मानें तो गंगोत्री इंटरप्राइजेज के नाम पर बैंक से करोड़ों रुपए लोन लेने और डिफाल्टर होने का मामला सामने आ रहा है। इसलिए लखनऊ जोन के ईडी अधिकारी गंगोत्री एंटरप्राइजेज लिमिटेड के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी मामले में जाँच कर रहे हैं। मुख्य प्रवर्तक विनय शंकर तिवारी, रीता तिवारी और अजीत पांडे हैं। यह मामला बैंक ऑफ इंडिया के नेतृत्व वाले बैंकों के संघ द्वारा संज्ञान में लाया गया है। और 2012 से 2016 तक की घटनाओं से संबंधित है।आपको बता दें कि इससे पहले भी ईडी छापामार कार्रवाई कर चुकी है। जिस पर वर्तमान मुख्यमंत्री पर बदले की कार्रवाई का आरोप भी तिवारी परिवार और उनके समर्थकों ने लगाया था।