Huge Crowd Outside Ram Mandir: राम मंदिर के बाहर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा घेरा तोड़ अंदर घुसे
Huge Crowd Outside Ram Mandir: राम मंदिर के बाहर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, सुरक्षा घेरा तोड़ अंदर घुसे
अयोध्या।Huge Crowd Outside Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के कपाट मंगलवार को आम जनता के लिए खुल गए। जिससे श्रद्धालु और आस्थावादियों को अब वहां पहुंचकर अपनी श्रद्धा व्यक्त करने का अवसर मिला है। इससे एक दिन पहले ही इस नवनिर्मित मंदिर में रामलला के नए विग्रह की 'प्राण-प्रतिष्ठा' का आयोजन किया गया था। जिससे भक्तों में आनंद और उत्साह का माहौल छाया रहा।
स्थानीय और अन्य राज्यों से लोगों के समूह ने सोमवार रात को ही मंदिर परिसर की। ओर बढ़ते हुए राम पथ की यात्रा की और नवनिर्मित मंदिर पर एकत्र हो गए। भक्तों की भीड़ इतनी बड़ी थी। कि पुलिस ने सुरक्षा के लिए अत्यंत सतर्कता बनाए रखने का निर्णय लिया। मंगलवार के दोपहर में भक्तों की भीड़ ने सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए मंदिर के मुख्य द्वार के समीप पहुंचने का प्रयास किया। इससे ऐसा माहौल बना कि पुलिस को इस संख्याबल को संभालने में कठिनाई हो रही है। पुलिस ने अपने सारे प्रयासों के बावजूद भी भक्तों की भीड़ को नियंत्रित करने में सफल नहीं हो पा रही है।
अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए लखनऊ जोन के एडीजी पीयूष मोर्डिया ने धैर्य बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सभी को दर्शन होंगे। लेकिन लोगों को इंतजार करना पड़ेगा क्योंकि भारी संख्या में भक्त हैं। पुलिस ने वाहनों को डायवर्ट करने का निर्णय लिया है। ताकि लोगों को कोई परेशानी न आए। एडीजी ने भक्तों से मंदिर के अंदर मोबाइल फोन का उपयोग न करने की भी अपील की है। यूपी पुलिस ने मंगलवार को अयोध्या नहीं जाने के लिए लोगों से अनुरोध किया है। और यातायात को प्रबंधित करने के लिए मार्ग परिवर्तित किया है।
Newsdesk